पूर्वांचल
DPRO ने पंचायत भवन पर किया पौधारोपण
रिपोर्ट – गणपत राय (ब्यूरो चीफ, चंदौली )
उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद में चकिया क्षेत्र में वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। अभियान में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विकासखंड के उतरौत गांव के पंचायत भवन के परिसर में शुक्रवार को DPRO नीरज सिन्हा और एडीओ पंचायत ने पौधारोपण किया।
DPRO नीरज सिन्हा ने कहा कि, खुद तो हम सभी पौधे लगाएंगे ही साथ में पूरी ग्राम पंचायत के लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया और कहा कि, हमारे जीवन में किस तरह पौधे उपयोगी हैं। इनसे हमें सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलता है। इसलिए सभी लोग से पौधरोपण की अपील करेंगे।
उन्होंने समस्त ग्राम वासियों को पर्यावरण संबंधी समस्याओं के बारे में जानकारी दी और उन्हें पौधारोपण के महत्व के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम वासियों को अपने गांव को हरित और स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया।
एडीओ पंचायत नारायण दत्त तिवारी ने कहा कि पौधारोपण हमारे गांव के विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। पेड़-पौधे हमारे जीवन के लिए ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं, और मिट्टी के क्षरण को रोकते हैं कहा कि पौधारोपण में भाग लें और अपने आस-पास के क्षेत्र में पेड़-पौधे लगाएं। हमें पौधों की देखभाल करनी चाहिए और उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए।
इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र मौर्य अनिल कुमार नवीन सोनकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
