Connect with us

वाराणसी

BHU का एक और छात्र लापता, दो दिन से नहीं मिला कोई सुराग तो पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अभी एक दिन पहले ही सीबीसीआईडी ने ढाई साल पूर्व बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एक छात्र के लापता होने के मामले में लंका थाने के आठ पुलिस कर्मियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। वो मामला अभी चर्चा में रहा ही कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय का एक और छात्र दो दिन से लापता है। तमाम खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग न मिलने पर उसके पिता ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी पुष्टि लंका थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने की है। थाना प्रभारी के ममुताबिक तहरीर के बिना पर छात्र को तलाश शुरू कर दी गई है।

*लापता छात्र बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल में रहता था*
बताया जा रहा है कि लापता छात्र उज्ज्वल तिवारी बीएचयू के कला संकाय के बी-वॉक कोर्स ( कंप्यूटर एप्लिकेशन) प्रथम वर्ष का छात्र है और लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) हॉस्टल में रहता था। लंका थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में उसके पिता प्रकाश चंद्र तिवारी ने बताया है कि वो 19 अगस्त की सुबह 10 बजे से लापता है। काफी खोज-बीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

*बीएचयू प्रशासन ने भी की पहल*
लापता छात्र के पिता भदोदी जिले के ग्राम सारी पोस्ट भगवान बाजार निवासी प्रकाश चंद्र तिवारी ने जहां लंका थाने में दी तहरीर दे कर रिपोर्ट दर्ज कराई है, वहीं विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. अभिमन्यु सिंह ने भेलूपुर एसीपी बात कर अपने स्तर से उज्ज्वल की तलाशी को कहा है। वहीं इस मामले में एलबीएस हॉस्टल के वार्डेन डॉ. आरएस मिश्रा का कहना है कि उज्ज्वल पठन-पाठन में तो ठीक है। शुक्रवार की सुबह करीब 9-9:30 बजे तक अपने रूममेट के साथ ही रहा। उसके बाद से उसका कोई अता-पता नहीं लग रहा। उन्होंने बताया कि कल रात 11 बजे के बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। वार्डेन का ये भी कहना है कि उज्ज्वल ने हाल के दिनों में उसने कई छात्रों से उधारी पर काफी रुपये लिए थे। अब उसे इतने रुपयों की अचानक क्या जरूरत पड़ी नहीं समझ आ रहा।

*बैंक से निकाले सारे रुपये*

वार्डेन के अनुसार शनिवार को बैंक ऑफ बड़ोदा के शाखा प्रबंधक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उज्ज्वल के एकाउंट जीरो बैलेंस हो गया है। बैंक में जमा सारी रकम कार्ड के जरिए निकाला गया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page