Connect with us

वाराणसी

बी.एल.डब्ल्यू ओबीसी रेल कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित,5 पदाधिकारी पहली बार निर्वाचित हुए हैं

Published

on

 

वाराणसी बी.ल डब्लू. के अन्य पिछड़ी जाति रेल कमर्मचारी कल्याण एसोसिएशन की द्विवार्षिक चुनाव व आम  सभा 12.11.2021 को सम्पन्न हुई। इस चुनाव में 14  पदों के लिए हुए चुनाव में 5  युवा पदाधिकारी   पहली बार निर्वाचित हुए हैं। वहीं अन्य 9 पदाधिकारी पुराने निर्वाचित हुए हैं। ये सभी पदाधिकारी  निर्विरोध  निर्वाचित हुए हैं। इनमें अध्यक्ष पद के लिए राम नारायण, कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव, उपाध्यक्ष  दिनेश प्रताप व महामंत्री पद के लिए हरि शंकर यादव के नाम शामिल हैं।

14 पदों के लिए सभी निर्विरोध  निर्वाचित

इसके अलावा कोषाध्यक्ष  राम जी प्रसाद, संगठन मंत्री विवेक, प्रचार मंत्री रमेश कुमार प्रजापति, मंत्री लोको सूर्य नाथ प्रसाद, मंत्री  इंजन राज कुमार साव, मंत्री भंडार सुरेश पाल, मंत्री प्लांट राकेश कुमार सिंह, लेखा मंत्री अंकित शर्मा, सह मंत्री अजय कुमार, ऑडिटर के पद पर रतन प्रभाकर चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी आरके चौधरी, वरिष्ठ  कार्मिक अधिकारी/कारख़ाना,बरेका  के देखरेख में यह चुनाव कराया गया और चुनाव पर्यवेक्षक राम अरख  यादव, जोनल अध्यक्ष,एनईआर रहे। 
इस दौरान पूर्व संयुक्त सचिव रामायण सिंह यादव, प्रदीप यादव, आलोक वर्मा, राजेन्द्र पाल, विक्रम शर्मा, सरदार सिंह, महेश ठाकुर, सरोज कुमार सिंह, एपी सिंह, शशि कांत यादव, बीएन यादव, राजू यादव, संजय कुमार, रूप सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन अजय कुमार ने व महामंत्री शंकर यादव ने वार्षिक रिपोर्ट पेश की। समापन अध्यक्ष राम नारायण ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa