Connect with us

वाराणसी

वाराणसी जी-20 सम्मेलन में लगी एम्बुलेंस भुगतान में घोटाला, सीडीओ को सौंपीं जांच

Published

on

Loading...
Loading...

डीएम ने दिए जांच के निर्देश, सीएमओ को पेश होने का आदेश

वाराणसी में 2023 में आयोजित जी-20 सम्मेलन के दौरान एम्बुलेंस सेवाओं के भुगतान में घोटाले का मामला सामने आया है। इस घोटाले का खुलासा पांडेयपुर निवासी शशि शंकर पटेल की शिकायत के बाद हुआ, जिसके बाद जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु नागपाल को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में सीडीओ ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी को 11 फरवरी को तलब किया है और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अप्रैल से सितंबर 2023 तक चला था जी-20 सम्मेलन

वाराणसी में अप्रैल 2023 से सितंबर 2023 तक विभिन्न स्थानों पर जी-20 की कई बैठकें आयोजित की गई थीं। चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक आयोजन में 15 से 20 एम्बुलेंस तैनात की गई थीं। शिकायतकर्ता शशि शंकर पटेल के अनुसार, इन बैठकों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा कागजों पर अधिक संख्या में एम्बुलेंस दर्शाई गई, जबकि वास्तविक भुगतान कम किया गया।

Advertisement

डीएम ने दिए जांच के निर्देश, सीएमओ को पेश होने का आदेश

शिकायत के अनुसार, सम्मेलन के दौरान जरूरत से ज्यादा एम्बुलेंस दर्शाकर कागजी हेराफेरी की गई और भुगतान में अनियमितताएं की गईं। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। सीडीओ हिमांशु नागपाल इस घोटाले की विस्तृत जांच करेंगे और 11 फरवरी को सीएमओ से रिपोर्ट तलब की गई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page