Connect with us

मऊ

मऊ: प्रेमिका की शादी पर युवक ने खाया जहर

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ के हलधरपुर थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव में एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अमन (18 वर्ष) का एक लड़की से प्रेम संबंध था, लेकिन लड़की के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। यह बात अमन सहन नहीं कर सका और सोमवार दोपहर करीब दो बजे उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।

Loading...

उसकी मां जब खेत से लौटी तो बेटे को जमीन पर गिरा पाया, उसके मुंह से झाग निकल रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और उसे रतनपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया, जहां से फिर वाराणसी के लिए भेज दिया गया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page