Connect with us

अपराध

रंगदारी मांगने के आरोप में गैंगस्टर हन्नी सिंह को जेल, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। टॉप-10 अपराधियों में शामिल अभिषेक सिंह उर्फ हन्नी सिंह के खिलाफ वाराणसी पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। व्यापारी से रंगदारी मांगने और धमकाने के मामले में कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। कैंट थाना पुलिस ने इस पर केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस अब रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।

कोर्ट परिसर में रंगदारी मांगी

घटना 17 जनवरी की है। खजुरी (पांडेयपुर) निवासी अभिषेक सिंह उर्फ हन्नी कोर्ट में पुराने मामले में एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) कैंसल कराने के लिए पेश होने आया था। इसी दौरान लालपुर निवासी व्यापारी अरविंद सिंह, जो एसीजेएम-1 कोर्ट में अपने केस की तारीख पर आए थे, को हन्नी ने कोर्ट परिसर के पास नवीन पार्क के सामने रोक लिया।

हन्नी ने व्यापारी से 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, उसने सबके सामने गाली-गलौज भी की। आसपास मौजूद लोगों और वकीलों ने बीच-बचाव किया और दोनों को अलग किया।

पीड़ित व्यापारी अरविंद सिंह ने तत्काल कैंट इंस्पेक्टर और कचहरी चौकी इंचार्ज को मामले की जानकारी दी। इसके आधार पर अभिषेक सिंह हन्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Advertisement

कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

शुक्रवार को आरोपी की एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में पेशी हुई। अभियोजन ने मामले की जानकारी देते हुए हन्नी की जमानत याचिका का विरोध किया। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए उसे पुराने केस में जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, हन्नी सिंह पर पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। 2012 में दर्ज एक केस में भी एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। अब पुलिस हन्नी से जुड़े अन्य मामलों की जांच के लिए रिमांड लेने की तैयारी में है।

वाराणसी पुलिस ने टॉप-10 अपराधियों पर शिकंजा कसने के तहत यह कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page