Connect with us

मिर्ज़ापुर

समयबद्ध निस्तारण पर जिलाधिकारी सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आईजीआरएस (इंटीग्रेटेड ग्रेवांस रिड्रेसल सिस्टम) में प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के असंतोषजनक निस्तारण पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका चुनार को असंतोषजनक रिपोर्ट अपलोड करने पर शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समुचित निस्तारण सुनिश्चित करते हुए स्पष्ट और प्रमाणिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में लेखपालों की तैनाती रोस्टर बनाकर की जाए। शिकायतों का निस्तारण जल्दबाजी में न करते हुए आवश्यकता पड़ने पर आवेदक से वार्ता कर अंतिम निर्णय लिया जाए। भूमि विवाद से संबंधित मामलों में यदि कोई प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हो, तो उसकी पूरी जानकारी, जैसे- न्यायालय का नाम और वाद संख्या, रिपोर्ट में शामिल की जाए।

Advertisement

उन्होंने राजस्व और पुलिस विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर भूमि विवाद और भूमि पैमाइश के प्रकरणों का संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों में तत्काल कब्जा हटाने और संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को पोर्टल पर प्रतिदिन लॉगिन करने का सख्त निर्देश दिया और डिफाल्टर अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की चेतावनी दी।

इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी राजेश वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page