Connect with us

वायरल

झारखंड: दो लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

हत्या, आगजनी समेत 51 मामलों में वांटेड

रांची पुलिस ने शुक्रवार को 2 लाख रुपये के इनामी नक्सली कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा यादव प्रतिबंधित संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) का एरिया कमांडर था और झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था। उस पर हत्या, फायरिंग, विस्फोट, आगजनी, पुलिस पर हमला, रंगदारी वसूली और धमकी जैसे कुल 51 संगीन मामले दर्ज हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि कृष्णा यादव लोहरदगा जिले के कुडू इलाके में छिपा हुआ है।

वहां छापेमारी की गई, लेकिन वह भागने में कामयाब हो गया। इसके बाद इनपुट्स के आधार पर रांची के मैक्लुस्कीगंज इलाके में छापेमारी की गई जहां पुलिस ने उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के दौरान वह भागने की कोशिश में गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कृष्णा यादव ने हाल ही में मैक्लुस्कीगंज में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर मुंशी भूपेंद्र यादव की हत्या को अंजाम दिया था।

उसके कब्जे से एक देसी कार्बाइन, पिस्टल और जिंदा कारतूस समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं।कृष्णा यादव 2014 में PLFI से जुड़ा और बाद में स्टेट कमेटी का सदस्य बना। वह ठेकेदारों, जमीन कारोबारियों, क्रशर मालिकों और ईंट भट्ठा मालिकों से मोटी रकम वसूलता था। रकम नहीं मिलने पर कंस्ट्रक्शन साइट्स पर आगजनी, तोड़फोड़, फायरिंग और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि, कृष्णा यादव 2021 में लातेहार जिले के बालूमाथ थाना से पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। फरारी के दौरान भी उसने कई संगीन अपराध किए। यह गिरफ्तारी पुलिस की बड़ी सफलता है। कृष्णा यादव जैसे अपराधी को गिरफ्तार कर झारखंड पुलिस ने नक्सली गतिविधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page