Connect with us

मिर्ज़ापुर

तीन दिवसीय विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

1500 से अधिक किसान हुए शामिल

मिर्जापुर। कृषि विज्ञान केन्द्र, बीएचयू बरकछा के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में रविवार को राजकीय पौधाशाला (मेडिकल कॉलेज के बगल में), बिसुन्दरपुर, मिर्जापुर में तीन दिवसीय विराट किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे दीप प्रज्ज्वलित कर कृषि विज्ञान केन्द्र, बीएचयू से आये वैज्ञानिकों प्रो0 श्रीराम सिंह, डॉ. एस.एन. सिंह, डॉ. एस.के. गोयल द्वारा की गई।

मेला में मुख्य अतिथि डॉक्टर अवधेश कुमार यादव, जिला कृषि अधिकारी, मीरजापुर ने किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं, जैसे पीएम कुसुम योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, कस्टम हायरिंग आदि के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसान टोकन के माध्यम से कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जन सेवा केंद्रों का भी उपयोग करने की सलाह दी।

Advertisement

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक प्रो. श्रीराम सिंह ने किसानों को पोषण वाटिका के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि घर में उगाई जाने वाली हरी सब्जियों के छिलके को खाद के रूप में उपयोग कर किसानों के स्वास्थ्य को बेहतर किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने करौंदा पौधे की जानकारी दी, जो किसानों को फसल सुरक्षा में मदद कर सकते हैं।

वहीं, डॉक्टर एस.के. गोयल ने किसानों को ड्रोन तकनीक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ड्रोन का उपयोग करके खेतों में दवा और उर्वरक छिड़काव समय और श्रम की बचत करता है। उन्होंने कहा कि किसानों को निजी संस्थानों से ड्रोन प्रशिक्षण भी प्राप्त करना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉक्टर एस.एन. सिंह, कृषि कल्याण मंत्रालय भारत सरकार से आये विशेषज्ञ ने मृदा परीक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किसानों को अपनी मिट्टी का परीक्षण कर उर्वरक का प्रयोग केवल आवश्यकतानुसार करना चाहिए, जिससे फसल उत्पादन बेहतर हो सके।

कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व विषय वस्तु विशेषज्ञ ने मिलेट्स (श्रीअन्न) के पोषण लाभों के बारे में जानकारी दी। ब्रम्हा कुमारीज से आयी बिन्दु दीदी ने शाश्वत खेती के महत्व पर चर्चा की और इस विषय पर आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Advertisement

विराट किसान मेले में कृषि, उद्यान, मत्स्य, बेसिक शिक्षा, बाल विकास पुष्टाहार सहित अन्य विभागों और निजी संस्थानों ने भी अपनी प्रदर्शनी लगाई, जिसमें 1500 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेन्द्र प्रसाद तिवारी उर्फ लल्लू तिवारी ने किया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page