Connect with us

मिर्ज़ापुर

राजस्व मामलों में अनियमितता बरकरार, समाधान दिवस पर ग्रामीणों ने उठायी आवाज

Published

on

Loading...
Loading...

मड़िहान (मिर्जापुर)। राजस्व से जुड़े मामलों में लगातार शिकायतें मिलने और जिला अधिकारी की फटकार के बावजूद तहसील प्रशासन की लापरवाही जारी है। शनिवार को मड़िहान तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर राजस्व मामलों से संबंधित शिकायतें प्रमुखता से उठाई गईं।

धनसिरिया गांव के निवासी गिरधारी सिंह और सुबास चन्द्र सिंह ने शिकायत की कि गांव के कुछ भूमाफिया सार्वजनिक चकरोड पर कब्जा कर उसे अपने खेत में मिला लिए हैं, जिससे ग्रामीण किसानों का आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद तहसील प्रशासन मौन है।

इसी तरह, गढ़वा गांव के विवेक पटेल ने शिकायत की कि पिता की मृत्यु के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए वे पिछले सात महीने से ब्लॉक का चक्कर काट रहे हैं। खंड विकास अधिकारी से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हो सका।

पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शिवप्रकाश शुक्ला ने की। इस दौरान 60 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से केवल पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए 15 दिनों के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया गया।

जमीन विवाद और सीमांकन के मामले प्रमुख
कार्यक्रम में अधिकतर मामले जमीन विवाद, सीमांकन और खारिज दाखिल से संबंधित थे। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल उठाए और शीघ्र समाधान की मांग की।

Advertisement


इस अवसर पर उपजिलाधिकारी युगान्तर त्रिपाठी, तहसीलदार लालता प्रसाद, नायब तहसीलदार लालचंद, सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल सिंह, और खंड विकास अधिकारी राजगढ़ पटेहरा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page