Connect with us

मऊ

घोसी के छात्रों ने सठियांव चीनी मिल का किया दौरा

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत, घोसी शिक्षा क्षेत्र के कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सठियांव चीनी मिल का दौरा कराने के लिए एक विशेष शैक्षणिक यात्रा का आयोजन किया गया।

यह यात्रा शनिवार को शुरू हुई जिसका उद्घाटन एसडीएम न्यायिक घोसी, राजेश अग्रवाल और खंड शिक्षा अधिकारी घोसी धर्मेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। इस यात्रा में छात्रों के साथ शिक्षक और शिक्षिकाओं का दल भी शामिल था।यात्रा के शुभारंभ पर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक दौरे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होते हैं और उनके भविष्य के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने में सहायक होंगे।

Loading...

उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने भी विद्यार्थियों को उत्साहित करते हुए बताया कि सठियांव चीनी मिल का दौरा उन्हें औद्योगिक प्रक्रियाओं और तकनीकी ज्ञान को समझने का अच्छा अवसर प्रदान करेगा।

इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होगा और वे गन्ने से चीनी तैयार करने की प्रक्रियाओं को अच्छे से समझ पाएंगे। यात्रा में खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार, एआरपी अरविंद कुमार आर्या, एआरपी डॉ रामशिरोमणि, राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ रामविलास भारती, दयाशंकर यादव, विवेक कुमार सिंह, भूपेंद्र दीक्षित और भारतभूषण सिंह के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे। सभी ने यात्रा की शुरुआत पूरे उत्साह के साथ की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page