Connect with us

वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन को ईडी ने किया तलब

Published

on

Loading...
Loading...

मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरूद्दीन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तलब किया है। आपको बता दें कि सितंबर 2019 में अजहरूद्दीन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) के अध्यक्ष चुने गए थे, लेकिन जून 2021 में उन्होंने पद छोड़ दिया था। अब उन पर फंड में हेराफेरी का आरोप लगाते हुए एपेक्स काउंसिल ने यह कार्रवाई की है। मामला हैदराबाद के उप्पल स्थित राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में अग्निशमन प्रणाली, छतरियों और डीजल जनरेटर की खरीद में 20 करोड़ रुपये की कथित गड़बड़ी से जुड़ा है।

Loading...

इस मामले में अजहरूद्दीन को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए पहला समन जारी किया गया है, और उन्हें आज ईडी के समक्ष हाजिर होना होगा। नवंबर 2023 में भी अजहरूद्दीन को उप्पल पुलिस ने तीन अलग-अलग आपराधिक मामलों में अग्रिम जमानत दी थी, जिनमें उन पर स्टेडियम में अग्निशमन उपकरण, जिम उपकरण और क्रिकेट बॉल की खरीद में अनियमितता के आरोप लगे थे।

अजहरूद्दीन, जिन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेकर कांग्रेस पार्टी से राजनीति में कदम रखा था, इस मामले से उनकी राजनीतिक छवि पर गहरा असर पड़ने की संभावना है। पहले भी उनके नाम विवादों में आ चुके हैं, लेकिन इस बार ईडी की जांच के कारण मामला गंभीर हो गया है।अगर उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दोषी ठहराया जाता है, तो यह उनकी व्यक्तिगत और राजनीतिक छवि के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। HCA में फंड गबन के मामले की जांच में कई और नाम सामने आ सकते हैं। फिलहाल, अजहरूद्दीन की ओर से इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अब सभी की नजर इस मामले की आगे की जांच पर टिकी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page