Connect with us

मनोरंजन

3-4 अगस्त को वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर में देखिए अंजना सिंह और शुभी शर्मा की धमाकेदार फिल्म “घर की मालकिन”

Published

on

Loading...
Loading...

भोजपुरी सिनेमा की दो मशहूर अदाकाराएं अंजना सिंह और शुभी शर्मा की धमाकेदार फिल्म “घर की मालकिन” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर बी4यू भोजपुरी पर 3 और 4 अगस्त को होने जा रहा है. फिल्म का प्रीमियर 03 अगस्त को संध्या साढ़े 6 बजे से किया जायेगा. वहीं, फिल्म को दर्शक अगले दिन सुबह यानी 4 अगस्त को साढ़े 9 बजे से पुनः देख सकेंगे. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है. फिल्म “घर की मालकिन” एक रोमांचक और मनोरंजक कहानी पर आधारित है, जिसमें परिवार, रिश्ते और संघर्षों को प्रभावी तरीके से दिखाया गया है. अंजना सिंह और शुभी शर्मा की बेहतरीन अदाकारी और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इस फिल्म का मुख्य आकर्षण है.

विदित हो कि नीलाभ तिवारी फिल्म्स (ओपीसी) प्राइवेट लिमिटेड के साथ आईवीवाई एंटरटेनमेंट प्रस्तुत इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह व नीलाभ तिवारी हैं, जबकि निर्देशक राज किशोर प्रसाद (राजू ) हैं. राज किशोर प्रसाद (राजू ) ने बताया कि हम फिल्म के प्रीमियर को तैयार हैं. दर्शक भी अपने पसंदीदा चैनल बी4 यू पर इस फिल्म का आनंद लेने की तैयारी में हैं. फिर भी हम सबों से आग्रह करेंगे कि जिनको नहीं पता हो, उन्हें भी बताएं कि अंजना सिंह और शुभी शर्मा की धमाकेदार फिल्म “घर की मालकिन” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर आगामी 3 और 4 अगस्त को होने वाला है. इसके लिए हम सभी दर्शकों से फिल्म देखने का आग्रह करते हैं. उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी.

Loading...

अंजना सिंह ने कहा कि घर की मालकिन एक ऐसी फिल्म है जो हर घर की कहानी को दर्शाती है. इसमें हमारे समाज की कई सच्चाईयां छुपी हैं और हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे. शुभी शर्मा ने कहा कि इस फिल्म में काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा है. आपको बता दें कि फिल्म में अंजना सिंह , शुभी शर्मा, ग्लोरी मोहन्ता ,कंचन मिश्रा राकेश बाबू , पंकज मेहता , प्रशांत सिंह राजपूत , विद्या सिंह , भूपेंद्र सिंह , गौरव पंडित और बाल कलाकार चाहत ,स्वस्तिका, कार्तिक राय मुख्य भूमिका में हैं. पीआरओ रंजन सिन्हा हैं. कांसेप्ट संदीप सिंह,कथा पटकथा व संवाद सुरेंद्र मिश्रा , विवेक मिश्रा का है. संगीतकार आर्य शर्मा हैं. संकलन धरम सोनी, छायांकन डी के शर्मा , विजय मंडल और कोरियोग्राफर कानू मुख़र्जी , सोनू प्रीतम का है.

तो तैयार हो जाइए, 3 और 4 अगस्त को अपने परिवार के साथ बैठकर इस अद्भुत फिल्म “घर की मालकिन” का आनंद लेने के लिए. इसे मिस न करें.

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page