Connect with us

वाराणसी

जीआरपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शराब तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – अंजली मिश्रा

वाराणसी। रेलवे के उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्मों व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम और अपराधियो/वारंटियों की गिरफ्तारी और बरामदगी अवैध तस्करी के मद्देनजर चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हेमन्त सिंह के निर्देशन में उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह अपनी टीम हेड कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार तिवारी, अखिलेश सरोज और आरपीएफ के कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव के साथ कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर चेकिंग कर रहे थे।

Loading...

इस दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर 6 के पूर्वी साइड काशी की तरफ बने नाम पट्टिका के पास से दो आरोपियों को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया ।पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के पास से पिट्ठू बैग से 40 आफटर डार्क ब्लू अंग्रेजी शराब व 48 आफीसर च्वाइस फ्रूटी पैक अंग्रेजी शराब, ( प्रत्येक 180 एमएल कुल 15.840 लीटर) बरामद किया है। जिसकी कुल कीमत 10,560 रुपये है।

गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों के नाम प्रिंस कुमार और नीतीश कुमार है। दोनों अभियुक्त नेवादा, बिहार के रहने वाले हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page