Connect with us

वाराणसी

करंट लगने से बिजली मिस्त्री की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर के लक्सा इलाके में बाधित विद्युत आपूर्ति को ठीक करने के दौरान एक संविदाकर्मी बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी।

Loading...

जानकारी के अनुसार, शहर में इन दिनों जगह-जगह ट्रांसफार्मर खराब होने की शिकायत आ रही है। सूरजकुंड (लक्सा) में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से जनता एकदम बेहाल हो गई है। जनता की लगातार शिकायत के बाद बेनियाबाग उपकेंद्र से जुड़ा संविदाकर्मी नौशाद अहमद (27) लक्सा सूरजकुंड पहुंचकर बिजली ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर पर चढ़ा। तभी अचानक विद्युत आपूर्ति चालू होने से नौशाद ट्रांसफार्मर से अचेत होकर सीधे नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में नौशाद को मंडलीय अस्तपाल कबीरचौरा ले जाया गया।‌ जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page