Connect with us

सियासत

पीएम मोदी ने हमारी संस्कृति व सनातन धर्म को बढ़ाया : विधायक सुशील सिंह

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए सैयदराजा के बीजेपी विधायक सुशील सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी ने सैयदराजा नेशनल इण्टर काॅलेज में 16 फरवरी को कहा था कि, “रामलला प्राण प्रतिष्ठा जो हुआ वह एक फंक्शन था”। मैं राहुल गांधी के इस बयान की कड़ी निंदा करता हूँ। उनका ऐसा बयान देने से मुझे व श्री राम के भक्तों को काफी ठेस पहुँचा है। राहुल गांधी के ऐसे बयान से यह साबित होता है कि वह संस्कार विहीन व धर्म के प्रति सचेत नहीं है। भगवान के प्रति पैसा बयान देना ओछी मानसिकता को दर्शाता हैं। कांग्रेस ने जो बोया है उसे ही काट रही है। 500 वर्षों तक यहां के लोगों ने संघर्ष किया है। ना जाने कितने लोगों की जान गई और कितने लोग शहीद हुए हैं। 500 साल के इतिहास को वह ( कांग्रेस ) कभी नहीं समझ पाएं।

उन्होंने आगे कहा कि, “प्राण प्रतिष्ठा के दिन देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में खुशी का माहौल था। 22 जनवरी को आप लोगों ने देखा होगा कि कई महीनों से न्यूजपेपर, टीवी चैनलों में खुशी का माहौल बना हुआ था। 22 जनवरी को हर व्यक्ति चाहता था कि हम लोग अयोध्या पहुंच जाएं”।

प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में न जाने को लेकर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, “हम लोग बीजेपी के कार्यकर्ता, सिपाही हैं। हम लोगों को निर्देश दिया गया था कि हमारा सांसद और विधायक उस दिन नहीं जाएगा। यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था, आयोजन तो वहां के ट्रस्ट लोगों ने रखा था। पीएम हमारे प्राण प्रतिष्ठा का उद्घाटन किए थे। ट्रस्ट की तरफ से जिनको निमंत्रण मिला था सिर्फ वही गए थें। जहां तक रही बात मेरे दर्शन करने का तो मैंने पहले ही अयोध्या जाकर दर्शन कर लिया था। जबकि अन्य मंत्रिमंडल के दलों ने भी 11 फरवरी को दर्शन किया था। पूरा देश 22 जनवरी 2024 को याद करेगा”।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट मिलने के बारे में उन्होंने कहा कि, “जो पार्टी और हमारे वरिष्ठ नेताओं का उद्देश्य होगा उसका हम पालन करेंगे और यह काम हम पहले भी करते आए हैं। ‘सबका साथ सबका विकास सबका सम्मान’ के साथ इस बार मोदी सरकार 400 के पार होगी। प्रधानमंत्री जी ने हमारी संस्कृति व सनातन धर्म को बढ़ाया है। इस बार भी चन्दौली में कमल ही खिलेगा”।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page