Connect with us

वाराणसी

MGKVP में सत्र 2023-24 हेतु नवप्रवेशी छात्रों की प्रवेश काउंसलिंग के संबंध में हुई प्रेस वार्ता

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार
वाराणसी। प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी कुलपति महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की अध्यक्षता में सत्र 2023-24 हेतु नवप्रवेशी छात्रों की प्रवेश काउंसलिंग के संबंध में डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में एक प्रेस वार्ता आहूत की गई जिसमें प्रवेश सेल के समन्वयक प्रोफ़ेसर के के सिंह, डॉ सुनीता पांडे कुलसचिव एवं विश्वविद्यालय के कुलानुसाशक प्रोफ़ेसर अमिता सिंह, हरीश चन्द ‌,उपकुलसचिव एवम प्रवेश समिति के सदस्य डॉ० नागेंद्र कुमार सिंह, डॉ० अविनाश कुमार सिंह, डॉ० अनीता, डॉ०सुरेंद्र प्रताप सिंह, डॉ० मुकेश पंथ, डॉ० धनजय विश्वकर्मा, डॉ० अरुण शर्मा, डॉ० धनंजय शर्मा, विनोद कुमार, अरिंदम श्रीवास्तव, डॉ० अमिताभ तथा संदीप आदि उपस्थित रहे।
प्रेसवार्ता के दौरान कुलपति बताया कि स्नातक में प्रवेश हेतु प्रवेश हेतु काउंसलिंग 18 अगस्त से आरंभ होगी और स्नातकोत्तर के छात्रों का काउंसिल अगस्त के अंतिम सप्ताह से आरंभ होकर 15 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। स्नातक छात्रों की कक्षाएं 1 सितंबर से आरंभ होगा छात्रों के काउंसलिंग के समय जो भी समस्याएं आएगा उसे तत्काल निराकरण करने के लिए कमेटी बनाई गई है जो प्रवेश सेल के देख रेख में कार्य कराए करेगा। छात्र प्रवेश का काउंसलिंग की रूपरेखा को बताते हुए प्रोफेसर के के सिंह ने बताया कि काउंसलिंग के लिए कुल 5 सेंटर – 1.फाइन आर्ट विभाग 2.सामाजिक विज्ञान 3.कॉमर्स भवन (एमबीए विभाग)4.विधि संकाय 5.विज्ञान संकाय का निर्धारित किए गए हैं।
जिस छात्र का काउंसलिंग होना है उसे काउंसलिंग तिथि से 3 दिन पहले छात्र के दिए हुए नंबर पर अभिभावक के मोबाइल नंबर पर एवं फार्म में पंजीकृत मेल पर मैसेज के द्वारा सूचना दिया जाएगा। प्रवेश में 1 सीट के सापेक्ष एक छात्र को बुलाया जाएगा काउंसलिंग में उसी तिथि पर आवश्यक प्रमाण पत्रों का आज आज का के उन्हें प्रवेश शिल्प दे दिया जाएगा और 2 दिन शुल्क जमा करने के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है उसके उपरांत प्रतीक्षा सूची से दूसरे छात्र को मैसेज के द्वारा सूचना भेजकर उन्हें प्रवेश हेतु काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। छात्रों के प्रवेश फॉर्म में लगाए गए हैं।आहर्ता प्रमाण पत्र की जांच करने के लिए पांचो सेंटर पर एन.सी.सी, खेल विभाग,एवं एन.एस.एस.से संबंधित कर्मचारी लगाए गए हैं।जो प्रमाण पत्रों के जांच कर निर्धारण करेंगे।
बाहर से आने वाले छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेट नंबर 2 पर छात्र हेल्प डेस्क लगा रहेगा एवं साथ ही छात्र कल्याण संकाय में एक स्थाई हेल्प डेस्क लगा रहेगा। यहां पर उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु कर्मचारी लगे रहेंगे डॉक्टर अमिता सिंह ने बताया कि सभी काउंसलिंग सेंटर ऊपर सुरक्षा की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी हेल्प डेस्क पर भी सुरक्षा कर्मचारी लगे रहेंगे नव प्रवेश छात्रों की काउंसलिंग के दौरान किसी प्रकार का अनुशासनहीनता होने पर उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी डॉ सुनीता पांडे कुलसचिव ने कहा कि प्रवेश के दौरान किसी प्रकार का परेशानी या अवरोध न हो इसके लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है । प्रेसवार्ता में आए हुए सभी पत्रकार एवं छायाकार बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापन डॉ रमेश कुमार सिंह प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी ने दिया।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page