Connect with us

गाजीपुर

शिव भक्ति में डूबा भांवरकोल

Published

on

Loading...
Loading...

भांवरकोल (गाजीपुर) जयदेश। स्थानीय विकास क्षेत्र के भदौरा ग्राम में अति प्राचीन शिव मंदिर बाबा भदेश्वर नाथ महादेव के प्रांगण में इस वर्ष भी एक दिवसीय मेले का आयोजन शिवरात्रि के दिन किया जा रहा है। यहाँ काफी दिनों से एक दिवसीय मेला लगता है। काफी दूर दराज से लोग जल चढ़ाने आते हैं। प्राचीन काल से गुड़ का शर्बत, हलवा, लाबा के प्रसाद के रूप में भक्तो दर्शकों को पिलाया-खिलाया जाता है। इसकी जानकारी पुजारी सर्वानन्द गिरि द्वारा दी गयी है।

वहीं, क्षेत्र के ग्राम नकटीकोल के शिव मंदिर बाबा नरदेश्वर महादेव का पूजन दर्शन एवं पूर्व की भांति इस वर्ष भी एक दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी ग्राम निवासी एवं पुजारी अखिलेश्वर पाण्डेय ने दी। उन्होंने बताया पहले चौबीस घंटे रामायण का पाठ होगा और शिवरात्रि के दिन शिव पूजन-दर्शन एवं मेले का आयोजन पूरे दिन चलता रहेगा।

इसी क्रम में स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज टोडरपुर के परिसर में स्थित बाबा नर्वदेश्वर मंदिर को आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक लाईटों और चमकदार झंडियों से दुल्हन की तरह सजाकर 24 घंटे का ‘हरे राम -हरे कृष्ण’ का हरि-कीर्तन शुरू हो गया है और रुद्राभिषेक के बाद हर साल की तरह शनिवार की शाम को प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित रहा। 16 फरवरी को दोपहर बाद विशाल भंडारे का भव्य प्रवचन सुनने को मिलेगा और अगले दिन सोमवार दोपहर को हर साल की तरह विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। क्षेत्र के सभी शिवालयों को रंग-रोगन करके सजाया गया है जिसमें कुंडेसर,शेरपुर, सुरतापुर तराव, वीरपुर कनुआन आदि शामिल हैं।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page