Connect with us

वाराणसी

सरकारी भूमि बना विवाद का केंद्र, कार्रवाई पर उठे सवाल

Published

on

वाराणसी। जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र स्थित करोमा गांव में बंजर भूमि पर बार-बार हो रहे अवैध अतिक्रमण का मामला प्रकाश में आया है। गांव की आराजी संख्या 306, रकबा 0.032 हेक्टेयर बंजर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा लगातार कब्जा किए जाने की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

इस संबंध में क्षेत्रीय लेखपाल सुशील कुमार श्रीवास्तव ने थाने में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तहरीर में लेखपाल ने उल्लेख किया है कि गुंजा देवी पत्नी विनोद शर्मा, विनोद शर्मा पुत्र सिरी शर्मा, रमेश कुमार यादव, सुरदर्शन यादव पुत्र रामजी यादव और पूनम देवी पत्नी रमेश कुमार यादव द्वारा उक्त सरकारी बंजर भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किया गया है। आरोप है कि संबंधित लोग बार-बार सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर रहे हैं।

लेखपाल के अनुसार राजस्व विभाग की ओर से भूमि की कई बार पैमाइश कराई गई और अतिक्रमण हटाकर कब्जाधारियों को बेदखल भी किया गया, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमणकर्ता दोबारा उसी भूमि पर कब्जा कर लेते हैं। इससे न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर भी प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।

लगातार हो रहे अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण से सार्वजनिक हित प्रभावित हो रहा है और गांव में बार-बार विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उधर, थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि लेखपाल सुशील कुमार श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page