Connect with us

चन्दौली

गणतंत्र दिवस पर याद किए गए वीर सपूत         

Published

on

पीडीडीयू नगर (चंदौली)। चंदासी मनोहरपुर के द मॉडर्न पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अहमद ने किया। इसके बाद आद अदब से खड़े होकर सभी ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत गजल और भाषण प्रस्तुत किया।

विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद अहमद ने अपने संबोधन में राष्ट्र को नमन करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस भारत के गौरव  सम्मान और संवैधानिक अधिकार का दिन है।  26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु, लोकतांत्रिक गणराज्य बना। यह दिन हमें महान स्वतंत्रता सेनानियों- महात्मा गांधी, भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों के साथ ही देश के लिए अनेक ज्ञात अज्ञात बलिदान देने वाले सेनानियों की याद दिलाता है, जिन्होंने हमें आजाद और संवैधानिक भारत दिया।

संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का अधिकार देता है और यह बताता है कि कानून के सामने सब बराबर हैं। आज का भारत, एक प्रगतिशील भारत है। हम तकनीक, शिक्षा, और रक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है और यह संविधान के प्रति निष्ठा और समर्पण बनाए रखने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर संकल्प लें कि हम अपने देश को शिक्षित और विकसित बनाने में अपना योगदान देंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि बच्चे एक कच्ची मिट्टी के घड़े के समान होते हैं हम शिक्षक या अभिभावक उन्हें जिस सांचे में उसको ढालना चाहेंगे वह उस सांचे में ढल जाएगा। इसलिए हम आज यहां आए हुए सभी बच्चों के अभिभावकों से कहते हैं कि बच्चों को कभी भी पढ़ाई का प्रेशर ना दे उनके मन के हिसाब से उन्हें पढ़ने व पढ़ाने का कोशिश करें व साथ में घर का माहौल भी अच्छा रखें। ऐसा नहीं की घर में कोई और माहौल हो और स्कूल में कोई और माहौल हो और बराबर बच्चों के हर गतिविधियों पर ध्यान देकर उनके कमियों को दूर करने का प्रयास करें व इस बात को विद्यालय को अवगत करावे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ देवाशीष भादुड़ी घनश्याम जावेद अली किरन सानिया आशियाना आसारीन अंजुम सोनी पूजा जमीला मेहंदी फातिमा के साथ विद्यालय से जुड़े तमाम कर्मचारी गढ़ व बहुत से बुद्धिजीवी समाजसेवी बिजनेसमैन व क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page