चन्दौली
कमलापुर एकौनी के राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी पीजी कॉलेज में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस
पीडीडीयू नगर (चंदौली)। कमलापुर एकौनी के राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से किया गया। ध्वजारोहण विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार त्रिपाठी व काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुल सचिव प्रशासन डॉक्टर गोरखनाथ तिवारी ने किया। इसके बाद महाविद्यालय के सभी बच्चों ने मिलकर अदब से खड़े होकर राष्ट्रगान प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जिसमें सर्वप्रथम गणेश सरस्वती वंदना से हुआ इसके बाद शिव स्त्रोत प्रस्तुत किया गया। फिर महाविद्यालय के बच्चों द्वारा कई प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जो की देखने व समझने योग्य रहा। जिसमें डिस्को डांस भांगड़ा डांस क्लासिकल डांस ब्रेक डांस के साथ एक नाटक आज के नेताओं पर आधारित रहा।
इसके तुरंत बाद कॉमेडी डांस धर्म पर आधारित नाटक के बाद महाविद्यालय के बच्चों द्वारा देश की शान में एक भाषण प्रस्तुत किया गया। जिसमें वीर सपूतों के बलिदानों के बारे में विस्तार से बताया गया। फिर दहेज प्रथा पर एक नाटक का मंचन किया गया। इसके बाद बहुत ही सुंदर तरीके से वृंदावन की याद दिलाते हुए वृंदावन जाओगी गाना एकदम राधा कृष्ण के अंदाज में पेश किया गया।
विद्यालय प्रांगण में आसपास के साथ दूर दराज से अतिथि आए थे जिसमें ग्राम प्रधान रामेश्वर यादव जिला पंचायत सदस्य अजीत यादव उर्फ बब्बू प्रधान भावी जिला पंचायत प्रत्याशी छोटे लाल यादव जय सिंह यादव वीरेंद्र प्रधान एडवोकेट दिलीप चौबे ग्राम प्रधान रामविलास सोनकर रामदुलार अरविंद पाल अजय गुप्ता संजय पाल लॉर्ड बुद्धा विद्यालय के मटरू यादव कैलाश मौर्य रत्नेश पांडे संदीप सिंह राजेंद्र सिंह लाल भरत यादव श्यामलाल सोनकर जितेंद्र सोनकर के साथ बहुत सारे अतिथि मौजूद रहे। जिनको विद्यालय के प्रबंधक द्वारा मंच से सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के बीच में विद्यालय के प्रबंधक अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मैं यह विद्यालय कोई कमाई के माध्यम के लिए नहीं खोला हूं बल्कि समाज सेवा के लिए चलाता हूं। मेरा यही सोच रहता है कि मेरे विद्यालय का कोई भी पढ़ा हुआ बच्चा या बच्ची समाज में जाकर एक अपना अच्छा मुकाम हासिल कर मेरे महाविद्यालय अपने गांव व अपने समाज का नाम रोशन करें। इसलिए मैं खुद बीच-बीच में आकर एक-एक बच्चों से बराबर एसटीडी करता रहता हूं और कमी देखने पर मैं उनकी क्लास अलग से चलवाता हूं। इसी के साथ अपने महाविद्यालय के बच्चियों के लिए लिए मैं ताइक्वांडो का भी कोर्स चलवाता हूं जिसके टीचर हमारे वाराणसी चलकर हमारे महाविद्यालय में आते हैं ताकि उसे सीख कर बच्चियों अपना खुद आत्मरक्षा कर सकें।
उन्होंने आगे कहा, मैं यह महाविद्यालय तब से चलाता आ रहा हूं जब इस क्षेत्र में कोई भी महाविद्यालय नहीं हुआ करता था। अब तो कुछ महाविद्यालय आसपास खुल चुके हैं लेकिन मेरा सोच यही रहता है कि समाज का कोई भी बच्चा या बच्ची शिक्षा से वंचित न रहे। इसलिए मैं आज सभी अतिथि नेतागण व समाज के लोगों व जनप्रतिनिधियों से निवेदन करता हूं कि अगर कोई बच्चा या बच्ची किसी भी समाज का हो बच्चा पढ़ने में ठीक है लेकिन पैसे के भाव में नहीं पढ़ पा रहा हो तो उस बच्चे का एडमिशन मेरे यहां खुद करवाने का कष्ट करें। मैं उस बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाऊंगा। मैं हर साल इस मंच के माध्यम से यह बातें बोलना आया हूं। आज यही नतीजा है कि हमारे महाविद्यालय का पढ़ा हुआ बच्चा समाज में एक अपनी अलग पहचान बना चुका है।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर राकेश कुमार सिंह उपप्राचार्य प्रवक्ता इतिहास डॉक्टर सुभाष चंद्र यादव प्रवक्ता अर्थशास्त्र डॉ मनोज कुमार भारती प्रवक्ता अंग्रेजी श्री सुभाष सिंह यादव प्रवक्ता गृह विज्ञान श्रीमती श्याम वंती मौर्य प्रवक्ता हिंदी अर्चना सिंह प्रवक्ता भूगोल शशि प्रकाश पटेल प्रवक्ता शिक्षा शास्त्र शालिनी सोनकर प्रवक्ता राजनीति विज्ञान अविनाश पाठक प्रवक्ता बीकाम प्रवीण कुमार पांडे प्रवक्ता कैलाश कुमार रमाशंकर पांडे सुमन मौर्य धनंजय यादव गीता देवी संध्या सिंह प्रवीन शुक्ला कार्यालय प्रभारी व महाविद्यालय के मैनेजमेंट प्रभारी कपिल देव अमित कुमार पाल अजय कुमार बलिराम यादव श्री लाल सोनकर श्रीमती श्यामा देवी बजिंदर मिश्रा के साथ महाविद्यालय के तमाम स्टाफ गण के साथ कई क्षेत्रीय पत्रकार समाजसेवी बिजनेसमैन व बुद्धिजीवी मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाएं इस अवसर पर आए हुए अतिथियों को भी विद्यालय के प्रबंधक द्वारा स्मृति चिन्ह वह मेडल पहना कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था कार्यक्रम के अंत में सभी को अल्पाहार देकर विदा किया गया।
