Connect with us

गोरखपुर

सहजनवा में ‘फर्जी रिपोर्ट फैक्ट्री’ का धंधा! अवैध पैथालॉजी सेंटरों की भरमार

Published

on

Loading...
Loading...

मरीजों की जान से हो रहा खेल

गोरखपुर। सहजनवा तहसील क्षेत्र में अवैध पैथालॉजी सेंटरों का जाल इस कदर फैल चुका है कि यह अब मरीजों की सेहत पर सीधा हमला बन गया है। तहसील मुख्य मार्ग से लेकर पिपरौली, भीटी रावत और घघसरा तक तमाम जगह ऐसे दर्जनों पैथालॉजी सेंटर खुलेआम संचालित हो रहे हैं, जिनके पास न पंजीकरण है, न ही प्रशिक्षित पैथालॉजिस्ट की व्यवस्था।

जांच के नाम पर ये सेंटर मरीजों से मनमाने ढंग से भारी-भरकम रकम वसूल रहे हैं। सबसे गंभीर पहलू यह कि यहाँ रिपोर्ट तैयार करने से लेकर नमूना लेने तक का काम नासमझ, अनुभवहीन लोगों के भरोसे चलता है। कई केंद्रों पर तो रिपोर्ट पर फर्जी डॉक्टरों के हस्ताक्षर तक किए जाते हैं, जिससे मरीज गलत रिपोर्ट के आधार पर गलत इलाज का शिकार हो रहे हैं। नतीजा—बीमारी न ठीक होती है, उल्टा हालत और बिगड़ जाती है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में इनका मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है। सेंटरों पर न तो कोई लाइसेंस टंगा मिलता है और न ही कोई प्रमाणित चिकित्सक। केवल मशीन, काउंटर और नोट गिनने वाले हाथ—यही है इन अवैध पैथालॉजी की पहचान।

इस पूरे मामले पर सीएमओ राजेश झा ने कहा कि “प्रकरण संज्ञान में आया है, सभी संदिग्ध पैथालॉजी सेंटरों की जल्द जांच कराई जाएगी।

Advertisement

सहजनवा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर चल रही यह लापरवाही अब बड़ा सवाल बनकर खड़ी है—कब बंद होगा फर्जी रिपोर्टों का यह कारोबार? मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वालों पर आखिर कब गिरेगी कार्रवाई की गाज?

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page