Connect with us

गोरखपुर

जयदेश परिवार स्थापना दिवस पर गोरखपुर–बस्ती मंडल की विशेष बैठक, नए संस्करण और TV चैनल को लेकर उत्साह

Published

on

Loading...
Loading...

विकास का संकल्प मजबूत

गोरखपुर। जयदेश परिवार के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी जिला ब्यूरो, जिला संवाददाता, क्राइम रिपोर्टर, तहसील प्रभारी, ब्लॉक प्रभारी तथा थाना प्रभारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में परिवार के विकास, विस्तार और भविष्य की योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि जयदेश परिवार आज जिस ऊंचाई पर खड़ा है, उसका श्रेय हमारे परिवार के मुखिया आशुतोष सर, सुमित सर, सम्माननीय सम्पादक श्री रामाश्रय सिंह जी तथा पूरे देशभर के सभी पत्रकार साथियों के सहयोग और मार्गदर्शन को जाता है।

सभी सदस्यों ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर भी है। इस दौरान परिवार के उत्थान तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया गया। बैठक में 2026 को जयदेश परिवार के नए आयामों का वर्ष बताते हुए यह उम्मीद जताई गई कि यह वर्ष संस्थान को नई बुलंदियों पर ले जाएगा। खासकर गोरखपुर से शुरू होने वाले नए संस्करण और प्रस्तावित टीवी चैनल को लेकर सभी सदस्यों में अपार उत्साह देखने को मिला। मंडल के पदाधिकारियों ने यह निर्णय लिया कि टीवी चैनल की प्रसारण तिथि को हर वर्ष ‘जयदेश परिवार जन्मोत्सव दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।

इसी क्रम में गोरखपुर के ब्यूरो चीफ राम जोखन पांडेय ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उस ऐतिहासिक दिन का बेसब्री से इंतजार रहेगा जब जयदेश परिवार नई सफलता के शिखर को छुएगा। उन्होंने कहा कि हनुमान जी महाराज की कृपा से वह समय दूर नहीं जब गोरखपुर–बस्ती मंडल पूरे देश के सभी पत्रकार भाइयों को गोरखपुर की धरती पर आमंत्रित कर भव्य सम्मान समारोह आयोजित करेगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह आयोजन पूरे परिवार को नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से भर देगा।

Advertisement

इस विशेष बैठक ने यह स्पष्ट कर दिया कि जयदेश परिवार एकजुटता, कर्मठता और पत्रकारिता की मर्यादा के साथ नए भविष्य की ओर अग्रसर है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page