गोरखपुर
श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र की कथा सुनकर भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
गोरखपुर। कौड़ीराम क्षेत्र के धस्की ग्राम दानी माताजी के मंदिर प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 3 नवम्बर से 9 नवम्बर 2025 तक किया जा रहा है। इस कथा का आयोजन रामअवध रामदेव त्रिपाठी एवं समस्त त्रिपाठी परिवार द्वारा किया जा रहा है।
सप्तम दिवस की कथा
सप्तम दिवस की कथा में आचार्य जी ने भगवान के 160108 विवाहों की कथा सुनाई। भगवान अपने परिवार के साथ खूब आनंद के साथ रहते थे। भगवान श्री कृष्ण के परम मित्र सुदामा जी की कथा को सुनाते हुए आचार्य जी ने कहा कि सुदामा जी धन से गरीब थे लेकिन भगवान नाम के धन से बहुत अमीर थे।
सुदामा जी की कथा
सुसीला के बार बार कहने पर श्री कृष्ण से मिलने सुदामा जी द्वारिका गए। भगवान ने सुदामा जी के लाये चावल प्रसाद को खा कर दो लोको के सुख संपत्ति को दिए। भगवान अपने समस्त लीलाओ को करते हुए भगवान अपने परम धाम को गए।
इस भागवत कथा के यजमान राम अवध देव त्रिपाठी, कपिल देव त्रिपाठी, निखिल त्रिपाठी, अभिषेक सिंह उर्फ़ डबलू सिंह, विनोद गुप्ता, शुलभ सिंह,आशुतोष सिंह फणिन्दर मिश्रा आदि थे। कथा का आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व का है, और इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
