वाराणसी
संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल में नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का भव्य समापन
ओवरऑल चैंपियनशिप मॉर्डन पब्लिक स्कूल शालीमार बाग के नाम
वाराणसी। हरहुआ स्थित संत अतुलानंद कॅान्वेंट स्कूल, कोइराजपुर में पांच दिवसीय सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक्स मीट-2025 का समापन समारोह 13 सितंबर 2025 को उत्साह और जोश के साथ सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता की सभी मुख्य खेल स्पर्धाएं वाराणसी के डॉ. संपूर्णानंद स्टेडियम, सिगरा में 10 सितंबर से आयोजित की गई थीं।संस्था सचिव राहुल सिंह और उपनिदेशक आयुष्मान सिंह ने सभी पदाधिकारियों, अभिभावकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया।
मुख्य अतिथि डी.आई.जी., केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, वाराणसी, राकेश कुमार सिंह की उपस्थिति से कार्यक्रम में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह और पूर्व मंत्री रमेश दूबे ने समारोह में चार चाँद लगा दिए।प्रतियोगिताओं में अंडर-19 बालिका वर्ग लांग जम्प में छाया (विकास विद्यालय), अंडर-19 बालक वर्ग डिस्कस थ्रो में देव (डी.पी.एस. फरीदाबाद), और अंडर-14 बालिका वर्ग लांग जम्प में एस. मणिका (मानसरोवर स्कूल) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
रिले रेस में अंडर-14 बालक वर्ग 4×100 मीटर में आर.एस. कृष्णन हायर सेकेंडरी स्कूल, अंडर-19 बालिका वर्ग 4×100 मीटर में मॉर्डन पी.सी.बी. स्कूल, अंडर-19 बालक वर्ग 4×100 मीटर में लालजी मेमोरियल ओमेगा स्कूल, अंडर-17 बालक वर्ग 4×100 मीटर में ए.के. चिन्मया स्कूल और अंडर-19 बालक वर्ग 4×400 मीटर में ए.बिल्लमल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंडर-17 4×400 मीटर में ए.पोदार इंटरनेशनल स्कूल और अंडर-14 4×400 मीटर में ए.इंडियन स्कूल, मस्कट ने स्वर्ण पदक जीता।
बेस्ट एथलीट बालक वर्ग अंडर-14 में वरदराज जगतप (एस.पी.एम. पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, पुणे), अंडर-17 में नीतीश कुमार (आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लस्टर-15), अंडर-19 में देवाक भूषण (भारतीय विद्या भवन स्कूल) रहे। बालिका वर्ग में अंडर-14 के लिए अनन्या अनन्या (होली चिल्ड्रेन एकेडमी, क्लस्टर-19), अंडर-17 के लिए एडविना जेसन (रोस मेरी पब्लिक स्कूल), और अंडर-19 के लिए रिया बिस्ट (मॉर्डन पब्लिक स्कूल, शालीमार) बेस्ट एथलीट चुनी गई।
ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी मॉर्डन पब्लिक स्कूल, शालीमार बाग के नाम रही। बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियनशिप जे.पी.पी.एस. बरौत स्कूल ने जीती।कार्यक्रम का संचालन धीरज सिंह ने किया और आयोजन के निर्देशन में के.एन. सिंह ने इसे सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।
