Connect with us

बलिया

पहले कर चुके हैं अपना शरीर BHU को दान

Published

on

Loading...
Loading...

समाज सेवा की मिसाल, क्षेत्र में बढ़ी जागरूकता

पकड़ी (बलिया)। बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुर निवासी प्रखर समाजसेवी भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नेत्र दान कर समाज सेवा की एक नई मिसाल कायम की है। इससे पहले उन्होंने वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के शरीर संरचना विभाग को अपना पूरा शरीर अनुसंधान और चिकित्सकीय कार्य के लिए दान कर दिया था।

भानु प्रकाश सिंह का कहना है कि जीवन का असली सुख दूसरों की मदद करने में है। उनका मानना है कि मृत्यु के बाद भी यदि शरीर या उसके अंग किसी जरूरतमंद को जीवनदान दें, तो इससे बड़ी सेवा कोई नहीं हो सकती।

उनके इस कदम से क्षेत्र में जागरूकता बढ़ी है और कई लोग रक्तदान और अंगदान के लिए प्रेरित हो रहे हैं। भानु प्रकाश सिंह नियमित रूप से वर्ष में तीन से चार बार रक्तदान करते हैं और स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराते हैं।

Advertisement

ग्रामीणों का कहना है कि भानु प्रकाश सिंह ने अपने जीवन और मृत्यु दोनों में समाज हित को प्राथमिकता दी है। उनके इस कदम की पूरे गांव और आसपास के क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page