Connect with us

गाजीपुर

पिकअप वाहन से चार गोवंश बरामद, मामला दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

खानपुर (गाजीपुर) जयदेश। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना खानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गो-हत्या के लिए ले जाए जा रहे चार गोवंशों को एक पिकअप वाहन सहित बरामद किया।

पुलिस टीम ने चौकी मौधा अंतर्गत मौधा गेट पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रुकवाने का प्रयास किया। वाहन चालक तेज गति से भागते हुए लौलहा मार्ग की ओर बढ़ गया। पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा किया तो वाहन में सवार तीन आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Loading...

मौके पर बरामद पिकअप वाहन संख्या UP 61 BT 9166 में चार गाय क्रूरता से लदी मिलीं जिन्हें रस्सियां खोलकर सुरक्षित छुड़ाया गया। बरामद गोवंशों का चिकित्सीय परीक्षण कराकर नियमानुसार गो-आश्रय ग्राम फरिदहां, थाना खानपुर को सुपुर्द किया गया। इस मामले में थाना खानपुर पर मुकदमा संख्या 253/25 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत वाहन चालक व दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी मौधा उपनिरीक्षक रामबाबू सिंह अपनी टीम के साथ तथा उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page