Connect with us

गाजीपुर

खरीफ फसलों की बुवाई और उर्वरक वितरण की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

जरूरतमंद समितियों को प्राथमिकता से मिलेगा उर्वरक : डीएम

गाजीपुर। मुख्य सचिव के निर्देश पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार प्रतिदिन खरीफ फसलों की बुवाई, वर्षा की स्थिति, नहरों और नलकूपों के संचालन की समीक्षा कर रहे हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने यूरिया, डीएपी, एनपीके और एमओपी जैसे उर्वरकों की उपलब्धता व वितरण की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। दो जुलाई को इफको की एक रैक से 1338 मीट्रिक टन डीएपी प्राप्त हुई है, जिसे सहकारी समितियों के माध्यम से सत्यापन उपरांत किसानों को उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारी ने यह भी बताया कि मैट्रिक्स डीएपी की एक और रैक दो दिनों में आएगी, जिसका आवंटन जिलाधिकारी द्वारा कर दिया गया है। यह डीएपी सहकारी और निजी दोनों क्षेत्रों में वितरित की जाएगी।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने निर्देश दिए कि उर्वरक उन समितियों को प्राथमिकता पर दिया जाए जहां स्टॉक समाप्त हो गया है या समाप्ति की कगार पर है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। साथ ही उन्होंने सिंचाई और नलकूप विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुँचाना सुनिश्चित करें तथा विद्युत या यांत्रिक खराबी वाले नलकूपों को तत्काल ठीक कराया जाए।

Advertisement

उन्होंने सभी अधिकारियों को हिदायत दी कि वे नियमित रूप से क्षेत्रों का भ्रमण कर खेतों की स्थिति और किसानों की जरूरतों की जानकारी लेते रहें। बैठक में उप कृषि निदेशक विजय कुमार, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार, सहायक निबंधक विपिन कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page