Connect with us

खेल

IND vs ENG : भारत ने इंग्लैंड को 336 रन से हराया

Published

on

Loading...
Loading...

बर्मिंघम। भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार वापसी की। यह रनों के लिहाज से इंग्लैंड के खिलाफ भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा।

इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का मुश्किल लक्ष्य मिला था। उसने पांचवें दिन अपनी पारी तीन विकेट पर 77 रन से आगे शुरू की। बारिश के कारण खेल करीब दो घंटे देर से शुरू हुआ। शुरुआत में ही तेज गेंदबाज आकाशदीप ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने ओली पोप और हैरी ब्रूक को आउट कर इंग्लैंड का स्कोर 83 रन पर पांच विकेट कर दिया।

स्टोक्स-स्मिथ की साझेदारी भी नहीं बचा पाई इंग्लैंड

Advertisement

इसके बाद कप्तान बेन स्टोक्स (33) और विकेटकीपर जेमी स्मिथ (88) ने छठे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। लेकिन स्टोक्स वाशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट हो गए। पहली पारी में नाबाद 184 रन बनाने वाले जेमी स्मिथ ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन आकाशदीप ने उन्हें आउट कर भारत की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। इंग्लैंड की पूरी टीम 68.1 ओवर में 271 रन पर सिमट गई।

अब दोनों टीमें 10 जुलाई से लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में आमने-सामने होंगी। भारतीय टीम आत्मविश्वास से भरी नजर आ रही है। कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि टीम का लक्ष्य अब विदेशी जमीन पर सीरीज जीतना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page