Connect with us

अपराध

मां की चीख – “हमें बेटे का हत्यारा चाहिए, हम उसे खुद मारेंगे”

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जैतपुरा थाना क्षेत्र में होली की रात दिलजीत उर्फ रंगोली की अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां नीलम देवी ने पुलिस से गुहार लगाई कि “मुझे मेरे बेटे का हत्यारा चाहिए, हम उसे अपने हाथ से मारेंगे।”

सजावट के बहाने घर आया था युवक

मृतक दिलजीत की मां नीलम देवी ने बताया कि होली के दिन उन्होंने बेटे को घर से बाहर नहीं निकलने दिया था ताकि कोई अनहोनी न हो। रात करीब 11 बजे एक युवक बाइक से घर आया और सजावट करवाने की बात कहने लगा। नीलम देवी ने उसे सुबह आने के लिए कहकर वापस भेज दिया।

कुछ देर बाद दिलजीत खाना खाकर टहलने के लिए घर से बाहर निकला, तभी वही युवक वापस आया और घर से थोड़ी दूर जाकर उससे बात करने लगा। बातचीत के दौरान बाइक सवार युवक ने दिलजीत को सीने में गोली मार दी और फरार हो गया।

Advertisement

चार घंटे तक मौत से लड़ता रहा दिलजीत

गोली लगने के बाद परिजन उसे तुरंत कबीरचौरा अस्पताल ले गए, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने चार घंटे तक उसकी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर चोट के कारण उसने दम तोड़ दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, तो परिजनों ने जैतपुरा-लोहटिंगा मार्ग पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही चेतगंज के ACP गौरव कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाकर स्थिति को शांत किया।

मां का दर्द: “होली पर घर से बाहर नहीं जाने दिया, फिर भी मेरा बेटा चला गया”

Advertisement

मृतक की मां नीलम देवी ने रोते हुए कहा, “हमने उसे बाहर जाने नहीं दिया, लेकिन फिर भी उसे मार दिया गया। मेरा बेटा ही हमारा सहारा था। हमें उसका हत्यारा चाहिए, हम उसे खुद मारेंगे।”

प्रेम प्रसंग के ऐंगल से हो रही जांच

ACP गौरव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग का ऐंगल सामने आया है। एक महिला से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस कई संदिग्धों की तलाश कर रही है। घटना स्थल से 32 बोर का एक खोखा बरामद हुआ है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page