Connect with us

अपराध

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के रमना में सोमवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बबूल के पेड़ से लटकता मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, लेकिन तीन घंटे की कवायद के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

Loading...

इंस्पेक्टर लंका शिवाकांत मिश्रा के मुताबिक, ग्राम प्रधान आरती पटेल ने पुलिस को सूचना दी थी कि बजबजा NTPC प्लांट की ओर जाने वाले आरसीसी रोड के पास एक युवक का शव लटक रहा है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बतायी जा रही है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों की तलाश जारी है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page