Connect with us

बलिया

शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भीषण आग, डेढ़ करोड़ का नुकसान

Published

on

Loading...
Loading...

नगरा (बलिया)। शनिवार की सुबह मुमताज साड़ी हाउस और आफताब रेडीमेड की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दोनों दुकानों का सारा माल जलकर खाक हो गया, जिसमें लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। घटना के बाद दुकानदार गहरे सदमे में हैं।

जैसे ही आग की लपटें दुकान से बाहर निकलने लगीं, आसपास के लोग और दुकानदार घबरा गए और तुरंत दुकान के मालिकों को सूचित करने के साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड को खबर दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घंटों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

Loading...

इस दौरान मुमताज साड़ी हाउस के कपड़े और आफताब रेडीमेड की दुकान में रखे सभी रेडीमेड कपड़े जल गए। दुकानदारों के अनुसार, इस आगजनी से दोनों दुकानों को करीब डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ।

बताया जाता है कि होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए दुकानदारों ने अपनी दुकानों में नए कपड़ों का स्टॉक किया था। आग की भयंकरता के कारण आसपास के सभी दुकानदार अपने-अपने दुकान को खाली करने में जुट गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page