Connect with us

वाराणसी

972 भवन स्वामियों पर 21.02 करोड़ बकाया, नगर निगम जारी करेगा नोटिस

Published

on

Loading...
Loading...

कुर्की-नीलामी की चेतावनी

वाराणसी। नगर निगम जल्द ही एक लाख रुपये से अधिक के गृहकर बकाया रखने वाले 972 भवन स्वामियों को नोटिस जारी करेगा। इन पर कुल 21.02 करोड़ रुपये बकाया है। बकायेदारों की सूची जोनवार नगर निगम कार्यालयों में चस्पा की जाएगी। इसके बाद भी अगर बकाया जमा नहीं किया गया तो कुर्की और नीलामी की कार्रवाई होगी।

कोतवाली जोन में सबसे अधिक बकायेदार
नगर निगम के अनुसार, सबसे अधिक बकायेदार कोतवाली जोन में हैं, जहां 303 भवन स्वामियों पर 6.76 करोड़ रुपये का बकाया है। दूसरी ओर, ऋषि मांडवी जोन में सबसे कम बकायेदार हैं। यहां 24 भवन स्वामियों पर कुल 51 लाख रुपये का बकाया है।

जोनवार बकायेदारों की स्थिति –

कुर्की और नीलामी की तैयारी
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने बकायेदारों की सूची तैयार करवा ली है और संबंधित जोनल अधिकारियों को इनसे संपर्क कर वसूली का आदेश दिया है। बड़े बकायेदारों की कुर्की की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

Advertisement

नगर निगम के कुल आंकड़े
नगर निगम क्षेत्र में कुल 2.25 लाख भवन हैं, जिनसे गृहकर वसूला जाता है। रामनगर जोन को हाल ही में नगर निगम में शामिल किया गया है, इसलिए इस सूची में इसके बकायेदार शामिल नहीं किए गए हैं।

नगर निगम ने यह साफ किया है कि अगर बकायेदार जल्द से जल्द गृहकर नहीं जमा करेंगे, तो सख्त कार्रवाई तय है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page