Connect with us

वायरल

95 फीसदी राज्य कर्मियों ने पोर्टल पर बताई अपनी संपत्ति

Published

on

उत्तर प्रदेश में मानव संपदा पोर्टल पर राज्य के 95% कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का विवरण प्रस्तुत कर दिया है। इसमें पुलिस, लोक निर्माण और कृषि विभाग के कर्मचारी सबसे आगे रहे हैं, जिनमें से 99% कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा दाखिल कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार, सोमवार देर रात तक यह संख्या और बढ़ सकती है, जबकि अंतिम आंकड़े मंगलवार तक स्पष्ट हो सकेंगे।

शासन ने राज्य के कर्मचारियों को 30 सितंबर तक संपत्ति का विवरण प्रस्तुत करने का अंतिम अवसर दिया था। जिन कर्मचारियों ने इस तिथि तक अपना विवरण नहीं दिया है, उनके सितंबर माह के वेतन को रोकने का आदेश जारी किया गया है।

उत्तर प्रदेश में कुल 827583 राज्य कर्मी हैं। इनमें से 788506 कर्मियों ने सोमवार की शाम छह बजे तक मानव संपदा पोर्टल पर अपनी चल-अचल संपत्ति बता दी। इस तरह से 39077 कर्मचारी अभी भी शेष हैं।

संपत्ति का ब्योरा देने वाले प्रमुख विभागों के कर्मचारी

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page