Connect with us

वाराणसी

77 वें स्वतंत्रतता दिवस समारोह धूमधाम के साथ संपन्न हुआ

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। महाबोधी विद्या परिषद द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों का सामूहिक रूप से स्वतंत्रता दिवस समारोह महाबोधि इंटर कॉलेज , सारनाथ के क्रीड़ा मैदान में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक भिक्खू सुमित्तानंद थेरो ने विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया । महाबोधि विद्या परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर राम मोहन पाठक ने राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने और विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास से संबंधित बातों पर चर्चा करते हुए उन्हें जीवन में अच्छे संस्कार और अच्छे चरित्र निर्माण करने की आवश्यकता पर बल दिया । संदीप सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Loading...


विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव के संदेश का वाचन करने के साथ-साथ पूरे कार्यक्रम का संचालन किया । इस अवसर पर विद्यालय के पुरातन छात्रों की उपस्थिति के साथ-साथ डॉ0 भिक्खू स्वरूपानंद थेरो ,धर्मप्रिय, संतोष कुमार मिश्रा ,ब्रह्मदेव पांडे शोभनाथ डॉ0 कृपानंद ,अभय पांडेय पार्षद सारनाथ सहित सभी की उपस्थिति में धूमधाम से राष्ट्रीय पर्व को मनाया गया। इस अवसर पर तीनों विद्यालयों के विद्यार्थियों के द्वारा समूह नृत्य समूह गान प्रस्तुत किया गया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page