वाराणसी
51 वें सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप ग्वालियर के लिये यूपी कैरम एसोसिएशन की टीम होगी आज रवाना
वाराणसी। आगामी 6 से 10 अप्रैल 2024 के बीच ग्वालियर मध्य प्रदेश में होने वाले 51 वें सीनियर नेशनल कैरम चैंपियनशिप 2023=24 के लिये उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की 12 सदस्यीय टीम आज ग्वालियर के लिये प्रस्थान करेगी जिसमें 6 पुरुष और 6 महिला खिलाड़ी और दो टीम मैनेजर सम्मलित हैं ।
उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन के अध्यक्ष बैजनाथ सिंह और सचिव जहीर अहमद के अनुसार उत्तर प्रदेश कैरम एसोसिएशन की वर्तमान रैंकिंग के आधार पर चुनी गई टीम इस प्रकार है।

पुरुष वर्ग की टीम में मोहम्मद आरिफ लखनऊ , मोहम्मद शाहिद इलाहाबाद ,महताब आलम मऊ ,कृष्णा दयाल यादव वाराणसी, अरशदुल्लाह खान मुरादाबाद ,पंकज सिंहारिया झांसी सम्मिलित हैं। जबकि टीम मैनेजर शकील अहमद कानपुर हैं ।
महिला वर्ग की टीम में = मंतशा इकबाल, अंजलि केसरी ,कामना गुप्ता, ऋतंभरा, रिशिता केसरी और हरियाली सिंह सम्मिलित हैं टीम मैनेजर रीनी श्रीवास्तव हैं । टीम के साथ मीडिया कमेटी चेयरमैन के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार रणवीर सिंह ,ईन्टरनेशनल अम्पायर और प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश कुमार वर्मा , एन के जायसवाल, नेशनल अम्पायर अश्वनी चक्रवाल, कैन्डिडेट अम्पायर सन्दीप यादव, झुन झुन गुप्ता, और अंजली गुप्ता शामिल हैं।
