अपराध
31 वर्षीय अज्ञात युवक का गला रेत कर हत्या
वाराणसी: रोहनिया वाराणसी में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव रोहनिया के गंगापुर मार्ग के बीच खुलासपुर नहर के पास मिला है। गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। शव के पास ही युवक के जूते भी मिले हैं। स्थानीय लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचित किया।
जानकारी मिलते ही मौके पर डीएसपी, एसीपी व थाना प्रभारी पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर बारीकी से जांच किया। हालांकि युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।
मामला रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर का है। यहां पर सोमवार सुबह नहर के पास युवक का शव मिलने पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पुलिस की टीम व फॉरेंसिक टीम पहुंची।
पुलिस की टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
डीएसपी आरती सिंह ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। डॉग स्क्वॉयड की टीम में मौजूद डॉग ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर तक सूंघा। आशंका जताई जा रही है कि इसी रूट से हत्यारे आए होंगे। या फिर पहले से ही हत्या करने के बाद यहां पर शव को फेंक दिया होगा। हालांकि मौके पर कहीं पर भी घसीटने या फिर खून गिरा हुआ नहीं मिला है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त कराने में जुटी है।
ईंट भट्ठे के पास पाया गया शव
युवक का शव ईंट भट्ठे के पास पाया गया है। आशंका जताई जा रही है कि गले को नुकीली वस्तु से रेता गया है। शव के पास युवक के जूते मिले हैं। शरीर के किसी हिस्से में चोट के निशान नहीं मिले। गले को रेता गया है। युवक ने काली पैंट व हल्की नीली रंग की शर्ट पहन रखी है। उसके पास से कोई कागजात भी नहीं मिले, जिससे पहचान हो सके।
इस समय मौके पर डीएसपी आरपी सिंह, एसीपी विदुश सक्सेना, थाना प्रभारी समेत पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
