वाराणसी
29 अक्टूबर से चलेगी बनारस-दिल्ली पूजा स्पेशल ट्रेन
Loading...
Loading...
वाराणसी। वाराणसी से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन का संचालन 29 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। ट्रेन संख्या 05037/05038 बनारस-आनंद विहार टर्मिनस साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन 29 अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर मंगलवार बनारस से चलेगी और अगले दिन सुबह 9.35 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 30 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को आनंद विहार से रवाना होगी और अगले दिन बनारस पहुंचेगी।
Loading...
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन बनारस से शाम 7.20 बजे रवाना होगी और मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और भदोही स्टेशनों पर रुकेगी।
Continue Reading
