Connect with us

अपराध

25000 का ईनामिया गौ-तस्कर गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। शहर की लंका पुलिस ने बुधवार को 3 सालों से फरार चल रहे वांछित गौ तस्कर चाँद बाबू (34 वर्ष) को विश्वसुन्दरी पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से एक तमन्चा, 2 जिन्दा कारतूस (0.12 बोर) के साथ-साथ एक डीसीएम वाहन (BR 06 G 6146) बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि, गिरफ्तार हुए अभियुक्त का नाम चांद बाबू है और वह कौशांबी जिले के पुरानी बाजार भरवारी‌ क्षेत्र का रहने वाला है। बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि, एक ईनामिया अपराधी एक डीसीएम वाहन लेकर सैय्यदराजा की तरफ से आ रहा है। सूचना पाकर हमने सर्विलान्स सेल की मदद से अभियुक्त की लोकेशन प्राप्त करते हुए अपनी टीम के द्वारा विश्वसुन्दरी पुल से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियुक्त के ऊपर कई जिलों के विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमें दर्ज है।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि, असलहा और कारतूस मैंने अपनी सुरक्षा के लिए रखा हुआ है। जिसके भय से कोई मुझे रोकने टोकने का साहस नहीं कर पाता है और मैं आसानी से जानवरों को वाहन में लादकर एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाता हूँ। जिससे मेरी अच्छी खासी कमाई हो जाती है और मैं अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता हूँ।  

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा, सर्विलांस सेल के निरीक्षक दिनेश यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे़ं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page