Connect with us

अपराध

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खुटहन पुलिस के साथ संयुक्त रूप से मिलकर एसटीएफ ने खुटहन थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 25 हजार के इनामियां शातिर अपराधी मोनू यादव को गुरुवार की सुबह खुटहन के पिलकिछा चौराहा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हुए अपराधी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अपराधी ने बताया कि,  1 फरवरी 2024 को उसने अपने दोस्त अंकित उर्फ आकाश के साथ मिलकर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लालबहादुर सोनी के हार्डवेयर की दुकान पर जाकर उनके ऊपर जान से मारने के नियत से फायर किया था। यह गोली लालबहादुर सोनी के पेट में लगी थी, जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। जिससे मौके पर दहशत का माहौल पैदा हो गया था।

विवेचना के दौरान पता हुआ कि छित्रेश तिवारी उर्फ छोटू तिवारी व इंद्रेश तिवारी निवासी चौबहा थाना सरपतहां, जौनपुर जो जिला कारागार अंबेडकरनगर में बंद है। उनके द्वारा लालबहादुर सोनी से रंगदारी मांगा गया था। रंगदारी न देने पर मोनू यादव और अंकित उर्फ आकाश को साहिल तिवारी द्वारा असलहा उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद मोनू यादव व अंकित ने इस घटना को अंजाम दिया था।

अंकित उर्फ आकाश को स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अभियुक्त मोनू यादव घटना के बाद से फरार चल रहा था। लेकिन गुरुवार 12 सितंबर को मोनू यादव भी गिरफ्तार हो गया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page