Connect with us

पूर्वांचल

24 घंटे बाद 10 किमी दूर झुरमुट में फंसा मिला युवक का शव

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ अब्दुल वाहिद

भदोही। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गांधी खोराबीर नहर में डूबे युवक का शव 24 घंटे बाद और 10 किमी दूर झुरमुट में फंसा मिला। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों के आंसू नहीं रूक रहे थे। चकसुंदरपुर निवासी शाहमोहम्मद का 22 वर्षीय पुत्र पप्पू अली बृहस्पतिवार को दोपहर बाइक से गांधी खोराबीर नहर पहुंचा था और गर्मी अधिक होने के कारण स्नान करने लगा था। स्नान करते समय एक बार वह नहर के पानी में दिखा उसके बाद उसका कोई अता-पता नहीं चल सका।

Loading...

आस-पास के लोगों ने पप्पू अली के डूबने की आशंका जाहिर कर परिजनों को सूचना दी थी। रोते-बिलखते परिजन जंगीगंज चौकी पुलिस के साथ गांधी खोराबीर नहर पहुंच कर खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल सका। मामला फायर ब्रिगेड तक पहुंचने पर संयुक्त पुलिस टीम की मौजूदगी में गोताखोर और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन पप्पू अली का शव 10 किमी दूर पीपरगांव के पास झुरमुटों में फंसा मिला।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page