Connect with us

वाराणसी

2 बच्चे जिन्दा जला दिये गये, ममता तुम्हें माफी नहीं मिलेगी

Published

on

पश्चिम बंगाल में जेहादियों के हैवानियत से इंसानियत शर्मसार

वाराणसी। पश्चिम बंगाल के वीरभूमि जिले में जेहादियों ने महिलाओं और बच्चों को घर मे बन्द कर जिंदा जला दिया। तड़प–तड़प कर मरने वाले छोटे–छोटे बच्चे जलाकर राख कर दिए गए। इस घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जेहादियों ने पहले ही कहा था कि पश्चिम बंगाल में तालिबानी शासन लाएंगे, अब जेहादियों की कट्टरता आजाद भारत के लिए कलंक बन चुकी है और इसके लिए जेहादियों को खुली छूट देने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिम्मेदार है।

पश्चिम बंगाल में 12 लोगों को कमरे में बन्द करके जिंदा जला देने की घटना से नाराज काशी के सामाजिक संगठनों ने ममता सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउण्डेशन ने लमही स्थित सुभाष मंदिर के सामने ममता बनर्जी का पुतला फूंक कर आक्रोश व्यक्त किया। तालिबानी सोच के जेहादियों ने पश्चिम बंगाल में आतंक मचा रखा है, महिलाओं और बच्चों के लिए असुरक्षित होता जा रहा बंगाल हैवानियत को गवाही दे रहा है।

विशाल भारत संस्थान की सुभाषवादी महिलाओं ने ममता बनर्जी के सेकुलर होने के नाटक का पटाक्षेप किया और ममता के निर्दयता और पाप की कड़ी निंदा की। बंगाल हिंसा और नफ़रत की आग में जल रहा है। बांग्लादेश के घुसपैठियों ने अब भारतीयों पर जुल्म ढाना शुरू कर दिया है। नफरत वाली राजनीति का दुष्परिणाम आना शुरू हो गया है।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने ममता बनर्जी के पुतले में आग लगाया।

Advertisement

ममता तेरी करतूत से शर्मसार हुआ देश, फूंके बच्चे, जलाई माँये उजाड़ दिया प्रदेश।, सुभाष की पावन धरती को ममता ने किया बर्बाद, ममता की वजह से शुरू हुआ बंगाल में जिहाद।, ममता बनर्जी मुर्दाबाद।, ममता सरकार को बर्खास्त करो, जैसे नारे लगाये गये।

इस अवसर पर मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि ममता की ममता महिलाओं और बच्चों के लिए नहीं है। ममता बनर्जी को बच्चों की लोमहर्षक हत्या के लिए जिम्मेदार मानते हुए सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए। चुनाव जीतने की लिए देश की सुरक्षा को दांव पर लगाने वाली ममता बनर्जी को बच्चों के फूंके जाने का क्या गम है। आग से जलते तड़पते बच्चों की सिसकियां पूरा देश सुन रहा है, लेकिन ममता, राहुल, प्रियंका, अखिलेश को नहीं सुनाई दे रही है। सेकूलर नेताओं की जमात जिहादियों की गुलाम बन चुकी है। अब बंगाल नहीं जाएंगे घड़ियाली आंसू बहाने। बच्चों की हत्या से सभी को तकलीफ है सिवाय जिहादियों के समर्थकों के।

विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० राजीव श्रीगुरुजी ने कहा कि जिहादियों के हवाले पश्चिम बंगाल को कर दिया गया है, महिलाओं और बच्चों को खुलेआम दरवाजा बन्द करके जिंदा जलाया जा रहा है, ताकि बच्चों की चीख सुनाई न दे। वीरभूमि जिला जिहादियों के आतंक का गवाह बन चुका है। देश के लोग चुपचाप तमाशा नहीं देख सकते। इस घटना को विश्व के सभी मंचों पर ले जाएंगे। देश बचाने वाले एक साथ आयें। जिहादियों से मुकाबले का वक्त आ चुका है। बांग्लादेशियों, रोहिंग्यों को वापस जाना ही पड़ेगा। वामपंथी चुप, डफली टिकुली गैंग चुप, जेएनयू चुप, अब किसी को बच्चों और महिलाओं की चीख नहीं सुनाई दे रही है। पापियों के विरुद्ध आवाज उठाना जरूरी है।

विशाल भारत संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि ममता बनर्जी ने बच्चों और महिलाओं के साथ जो कूकृत्य किया है, भारत की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

इस कार्यक्रम में नजमा परवीन, डा० मृदुला जायसवाल, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, प्रभावती, बिन्दु, मैना देवी, शीला, हीरामनी, रमता, सुनीता, पूनम, लीलावती, सीमा, गीता, किशुना, मालती, सरोज, सुभावती, संगीता, धनेसरा, किरन, संगीता, मीना, अंजू, कलावती, सुमन, धनंजय यादव आदि लोग शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page