Connect with us

कोरोना

वाराणसी में गुरुवार को मिले 174 कोरोना पॉजिटिव केस, 2 मरीज हुए स्वस्थ, एक्टिव केस 421

Published

on

Loading...
Loading...

जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को मिली रिपोर्ट के अनुसार जिले में एक दिन में 174 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद वाराणसी में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 421 पहुंच गई है। संक्रमित सभी मरीज होम आईसोलेशन में हैं और उनका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

गुरुवार को बीएचयू जांच लैब से मिली 5929 जांच रिपोर्ट में 174 मरीज़ों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें 85 साल के बुजुर्ग समेत 4 साल की बच्ची भी शामिल है। आज मिले सभी मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है और सभी के कांटेक्ट में आये लोगों की जांच की जा रही है। वहीं रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को होम आइसोलेशन कर रहे दो मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

Loading...

वाराणसी में अब तक इस बीमारी से 81641 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इनमे होमाइसोलेशन से 75338 और विभिन्न अस्पतालों से 6303 मरीज़ स्वस्थ हुए हैं। वहीं पिछले दो वर्षों में जिले में इस बीमारी से 773 लोगों की मौत हुई है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page