Connect with us

पूर्वांचल

15 पौधों का रोपण कर अन्यया ने मनाया अपना पंद्रहवां जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। जन सहयोग संस्थान के नेतृत्व में गौतम नगर के रहने वाले विजय मौर्य ने अपनी बिटिया अन्यया मौर्य का पंद्रहवां जन्मदिन मनाया। इस दौरान अन्यया ने अपने जन्मदिन को खास बनाते हुए 15 पौधों का रोपण किया और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। जन सहयोग संस्थान के अध्यक्ष अजीत कुमार सोनी के नेतृत्व में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान अजीत कुमार सोनी ने कहा कि, इस तरह के आयोजन न केवल पेड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करते हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरित भी करते हैं। ऐसे कार्यक्रम लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं।

Loading...

वृक्षारोपण का कार्यक्रम स्थानीय ग्राम सिरसी समीप स्थित एक राइस मिल में किया गया। इस दौरान शीशम, इमली, आंवला, जामुन, अमरूद का पौधा लगाया गया। जिसमें संस्था के सचिव प्रियंका गुप्ता सहित सहयोगी विकास यादव, विजय मौर्य, प्रेम कुमार, प्रज्ञानिधि गुप्ता ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page