Connect with us

वाराणसी

14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न आयोजनों के साथ 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उक्त के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) गुलाबचंद ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को शासन की मंशा के अनुरूप मनाए जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया हैं। विभाजन से विस्थापित हुए परिवारों की पहली एवं दूसरी पीढ़ियों को साथ लेकर शरणार्थी बस्तियों/बाजारों/विश्वविद्यालयों एवं कालेजों से सभी के हाथों में तिरंगा लेकर मौन जुलूस का आयोजन एवं अभिलेख प्रदर्शनी स्थल पर प्रार्थना सभा/शांति पाठ का आयोजन किया जाएगा।
जनपद के कॉलेजों व विश्वविद्यालयों एवं चिन्हित स्थानों पर संस्कृति विभाग के सहयोग से विभाजन विभीषिका से संबंधित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जनपद के महाविद्यालयों/विश्वविद्यालयों में विभाजन विभीषिका से संबंधित सेमिनार का आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न विषयों जैसे भारत के सामाजिक सांस्कृतिक एवं आर्थिक विकास में विस्थापितों का योगदान तथा देश की एकता एवं अखंडता में शरणार्थी व्यक्तियों के योगदान पर चर्चा की जाएगी। इसमें विभाजन विशेषता से विस्थापित प्रथम पीढ़ी के व्यक्तियों के अनुभव का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में नई दिल्ली से माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन का प्रदर्शनी स्थल एवं शरणार्थी बस्तियों में सजीव प्रसारण किया जाएगा। इस अवसर पर 1947 में भारत पाकिस्तान विभाजन विभीषिका से जुड़ी हुई पुस्तको की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
इस बैठक में उच्च शिक्षा कार्यालय से प्रो. दीप्ति सिंह, संस्कृति विभाग के हरेंद्र सिंह, महात्मा काशी विद्यापीठ के अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सिंधी समाज के अनेक गण्यमान्य व्यक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page