Connect with us

गाजीपुर

1 रुपये की शक्ति से 55 हजार का शगुन

Published

on

Loading...
Loading...

257 बेटियों को 1.41 करोड़ का विश्वास — 𝐓𝐒𝐂𝐓 ने रच दिया सामाजिक इतिहास

गाजीपुर। 𝐔𝐑𝐂 नगर, महुवाबाग में वह दृश्य देखने को मिला जिसने यह साबित कर दिया कि जब हज़ारों हाथ एक साथ उठते हैं, तो इतिहास लिखा जाता है। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (𝐓𝐒𝐂𝐓) ग़ाज़ीपुर के तत्वावधान में कन्यादान चेक वितरण एवं 𝐍𝐒𝐂𝐓 जिला टीम के स्वागत-अभिनंदन का भव्य और भावविभोर कर देने वाला कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कन्यादान योजना के अंतर्गत संगठन के तीन सदस्यों को उनकी बेटियों के विवाह हेतु 55,000-55,000 के शगुन चेक प्रदान किए गए। यह राशि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि प्रदेश भर के शिक्षकों द्वारा एक-एक रुपये के त्याग और विश्वास से बनी वह पूँजी है, जिसने बेटियों के भविष्य को संबल दिया।

कार्यक्रम में साझा की गई जानकारी ने उपस्थित हर व्यक्ति को गौरव से भर दिया। जिला संयोजक जगदीश प्रसाद ने बताया गया कि 𝐓𝐒𝐂𝐓 ने अब तक प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 257 बेटियों के विवाह हेतु कुल ₹1 करोड़ 41 लाख 35 हज़ार रुपये का ऐतिहासिक सहयोग किया है। यह उपलब्धि इसलिए भी असाधारण मानी जा रही है क्योंकि शायद कोई व्यक्ति अपने पूरे जीवन में भी 257 कन्याओं का कन्यादान न कर पाए, लेकिन 𝐓𝐒𝐂𝐓 ने एकता, समर्पण और संकल्प की शक्ति से यह असंभव कार्य संभव कर दिखाया है। संगठन का संकल्प यहीं नहीं रुकता। 𝐓𝐒𝐂𝐓 ने स्पष्ट किया कि भविष्य में लक्ष्य है प्रत्येक बेटी के विवाह हेतु 5 लाख तक का शगुन उपलब्ध कराना, ताकि कोई भी बेटी केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से समझौता न करे।

कार्यक्रम में संगठन की अन्य उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। बताया गया कि 𝐓𝐒𝐂𝐓 से अब तक 4.20 लाख से अधिक सदस्य जुड़ चुके हैं, 476 दिवंगत शिक्षक परिवारों को 207 करोड़ से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, दुर्घटनाग्रस्त 107 शिक्षकों को 34.45 लाख की मदद दी गई है तथा जीवनदान योजना के अंतर्गत 25 गंभीर रूप से बीमार सदस्यों को 23 लाख की सहायता उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके साथ ही 18 से 55 वर्ष आयु वर्ग के उन कर्मचारियों के लिए, जो 𝐓𝐒𝐂𝐓 के दायरे से बाहर हैं, 𝐍𝐒𝐂𝐓 की स्थापना और ग़ाज़ीपुर जिला टीम के गठन की जानकारी दी गई।

नवगठित 𝐍𝐒𝐂𝐓 जिला टीम का कार्यक्रम में भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अंत में 𝐓𝐒𝐂𝐓 एवं 𝐍𝐒𝐂𝐓 दोनों संगठनों ने यह संकल्प दोहराया कि संगठन की ताक़त, आपसी समन्वय और सेवा-भाव के बल पर समाज के हर ज़रूरतमंद परिवार तक सहायता की यह मशाल निरंतर पहुँचती रहेगी।

Advertisement

इस गरिमामय अवसर पर 𝐓𝐒𝐂𝐓 जिला टीम से जगदीश प्रसाद, अखिलेश यादव, अमिता सिंह, आनन्द सिंह, वंशिधर राय, हरिकेश शर्मा, सुशील राय, आनन्द कुमार 𝐍𝐒𝐂𝐓 जिला टीम से दुर्ग विजय सिंह, शिव प्रकाश त्रिपाठी, श्रीशदीप शर्मा, मनोज गुप्ता, अतुल सिंह, राम अवतार यादव 𝐓𝐒𝐂𝐓 ब्लॉक टीम से मनोज सिंह, विश्वास मनी सिंह, ओम प्रकाश गौतम, अंगद कुशवाहा तथा सक्रिय सदस्य पीयूष कुमार श्रीवास्तव, राकेश पाण्डेय, राजेश भारती, राघव प्रसाद सहित बड़ी संख्या में संगठन के साथी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page