Connect with us

वायरल

होली पर फाग गीतों के साथ झूमे लोग, आपसी भाईचारा के साथ मनाया गया त्योहार

Published

on

Loading...
Loading...

संतकबीरनगर। जनपद के ग्राम सभा तेनुहारी सोयम में होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। गांव में जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। होली के अवसर पर फाग गायन का विशेष आयोजन किया गया, जिसमें गोरखनाथ तिवारी, अनिरुद्ध तिवारी, मनोज तिवारी, हरिशंकर उदयभान चौधरी श्याम प्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading...

फाग गीतों की मधुर धुनों पर ग्रामीण झूम उठे और पूरे वातावरण में उत्साह एवं उमंग का माहौल बना रहा।इस दौरान बुजुर्गों का आशीर्वाद और युवाओं की भागीदारी ने आयोजन को और भी यादगार बना दिया। ग्रामवासियों ने आपसी सौहार्द और प्रेम के साथ रंगों के इस पावन पर्व को मनाया।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page