गोरखपुर
होली पर्व पर सिकरीगंज पुलिस रही मुस्तैद
Loading...
Loading...
गोरखपुर। जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में होली के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। त्योहार के मद्देनज़र शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सिकरीगंज पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतज़ाम किए। पूरे दिन कस्बे और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की सक्रियता साफ दिखाई दी।
Loading...
विशेष रूप से कुआनो नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। पुलिस टीम ने नाव के माध्यम से नदी में लगातार गश्त कर हालात पर पैनी नजर रखी। थाना क्षेत्र के विभिन्न घाटों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके। उप निरीक्षक अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि इस वर्ष होली और रमजान का समय एक साथ होने के कारण प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है।
Continue Reading
