चन्दौली
“होली पर्व पर कायम करें गंगा जमुनी तहजीब” : अरविंद यादव
चंदौली (जयदेश)। होली का पर्व मानव जीवन में उमंग व उत्साह लेकर आता है। इस पर्व को सभी लोग एक दूसरे के गले मिलकर हर्षोल्लास के साथ मनाएं। सनातन संस्कृति व भारतीय सभ्यता की अनमोल धरोहर होली पर किसी प्रकार के मतभेद न रखें। सभी लोग भाईचारे के साथ ही गिले सिकवे भुलाकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए।
उक्त बातें गुरूवार को मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद यादव ने कही। उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल एसोसिएशन के लोग संगठित होकर समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें। क्योंकि संगठन में ही शक्ति होती है। रंगों का महापर्व होली अपने परिवार व मित्रों संग हंसी खुशी से मनाए।
उन्होंने कहा कि जो लोग होली नही खेलना चाहते है उन्हे रंग न लगाए। होली व जुमे की नमाज शुक्रवार को अदा की जाएगी। इसलिए आपसी प्रेम व गंगा जमुनी तहजीब को कायम करते हुए सभी लोग अपना-अपना पर्व मनाए। कहा कि दोनों सम्प्रदाय के लोग एक दूसरे की भावना का सम्मान करते हुए पर्व पर अमन व शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करे। साथ ही शरारती तत्वों से सावधान रहें।