Connect with us

पूर्वांचल

होली खेले रघुबीरा की सुमधुर धुन संग ककरही दौलतपुर में संपन्न हुआ होली मिलन समारोह

Published

on

Loading...
Loading...

सुप्रसिद्ध चिकित्सक इंद्रजीत पाण्डेय के सानिध्य में प्रति वर्ष होता है आयोजन

गाजीपुर । स्थानीय जनपद के सैदपुर तहसील अंतर्गत ककरही दौलतपुर गांव में रविवार को होली खेले रघुबीरा की सुमधुर धुन संग होली मिलन समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से संपन्न हुआ ।

Loading...

यह आयोजन इसी गांव के रहने वाले समृद्ध किसान गंगा पाण्डेय के ज्येष्ठ पुत्र वाराणसी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ इंद्रजीत पाण्डेय के सानिध्य में प्रतिवर्ष कराया जाता है । जिसमें आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा होकर आपस में एक दूसरे को अबीर लगाकर गीले शिकवे दूर करते गले मिलते है । जिसके बाद सामूहिक भोज होता है ।

इसमें प्रमुख सहयोग डॉ पाण्डेय के भाई इलाहाबाद हाई कोर्ट के राज्य विधिक अधिकारी राजकुमार पाण्डेय का रहता है । जबकि अन्य सहयोगियों में राजेश पाण्डेय, पीएसओ हाईकोर्ट पवन पाण्डेय, चुन्नू पाण्डेय, लालजी पाण्डेय, धर्मेंद्र मिश्रा इत्यादि रहते है । डॉ इंद्रजीत पाण्डेय ने कार्यक्रम का उद्देश्य आपस में प्रेम भावना को बढ़ावा देना बताते हुए कहा कि साल भर के गीले शिकवे को दूर करने के लिए यह आयोजन मील का पत्थर साबित होता है ।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page